Saturday, October 31st, 2026

जानिए भाग्यश्री का एंटी एजिंग स्किन केयर ट्रिक

    भाग्यश्री की खूबसूरती और 52 साल की उम्र में भी इनके चेहरे की कसावट हर किसी को आकर्षित करती है। ये अपनी इस खूबसूरती का श्रेय घरेलू नुस्खों और प्राकृतिक हर्ब्स को देती हैं। भाग्यश्री अक्सर अपने स्किन केयर टिप्स अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसा ही एक सीक्रेट इन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें अपने डेली स्किन केयर रेजीम का एक सीक्रेट बताया।
    भाग्यश्री ने कहा कि ये अपने चेहरे पर हर दिन ओट्स क्लींजर लगाती हैं, जिसे खुद ही घर में तैयार करती हैं। इनकी ग्लोइंग, बेदाग और जवां स्किन का ये एक बड़ा सीक्रेट है। ओट्स में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह स्किन पर डीप क्लींजर की तरह काम करता है लेकिन त्वचा के प्राकृतिक तेलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। ओट्स का उबटन , फेस पैक या स्क्रब बनाने में शहद का उपयोग जरूर किया जाता है। शहद एक नैचरल ह्यूमेक्टेंट होता है। इसलिए यह भी आपकी त्वचा को रूखा नहीं पड़ने देता है।
    ह्यूमेक्टेंट का अर्थ होता है ऐसा पदार्थ, जो हवा में मौजूद नमी को सोखने में मदद करता है। सर्दी के मौसम में ठंडी हवा आपकी स्किन को रूखा बनाती है तो शहद इस हवा में मौजूद नमी को सोखकर आपकी त्वचा को फटने और रफ होने से रोकता है।

रोज लगाती हैं ये क्लींजर

भाग्यश्री अपने चेहरे पर रोज ओट्स क्लींजर लगाती हैं। इसे बनाने में सिर्फ तीन चीजों का उपयोग होता है।

सामग्री

    ओट्स
    दूध
    शहद

पहला स्टेप

    सबसे पहले ओट्स को पीसकर इनका पाउडर बना लीजिए
    मिक्सी में पीसते समय ओट्स को हल्का-सा दरदरा (मोटा) पीसे। एकदम बारीक चूर्ण ना बनाएं।

    2 चम्मच ओट्स पाउडर
    1 चम्मच शहद
    2 चम्मच दूध

इन तीनों चीजों को मिला लें। आपका क्लींजर तैयार है। इसे 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगाए रखें और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें।

    भाग्यश्री कहती हैं कि ओट्स-हनी और दूध का यह मिक्स इनकी त्वचा पर क्लींजर के साथ-साथ मॉइश्चराइजर का भी काम करता है।
    लेकिन आप चाहें तो इससे फेस पैक का फायदा भी ले सकती हैं। इसके लिए इसमें दो चुटकी हल्दी और आधा चम्मच चंदन पाउडर मिला लें।
    आप चाहें तो बेसन या चावल का आटा भी मिला सकती हैं। ये सभी फूड प्रॉडक्ट्स स्किन के लिए भी बेस्ट सप्लिमेंट का काम करते हैं।

इंस्टेंट ग्लो के लिए

    भाग्यश्री का कहना है कि दूध-ओट्स और शहद से तैयार यह क्लींजर इनकी त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देने का काम करता है। जब ये बहुत अधिक थकी हुई होती हैं या जब इन्हें तुरंत फ्रेश स्किन की जरूरत होती है तो ये अपने चेहरे पर इस क्लींजर को लगाती हैं। इससे इनकी त्वचा चंद मिनटों में खिल उठती है।
    ओट्स त्वचा के लिए पर्फेक्ट नैचरल स्क्रब का काम करते हैं तो शहद और दूध त्वचा को नमी देते हैं। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि शहद सिर्फ नमी देता नहीं है बल्कि त्वचा में नमी को लंबे समय तक बनाकर भी रखता है। इसलिए भाग्यश्री तरह आप भी स्किन केयर में इस क्लींजर का उपयोग करके हर समय खिली-खिली और खूबसूरत बनी रह सकती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय