Thursday, October 22nd, 2026

आईपीएल 2023 से बाहर हुए केएल राहुल, करूण नायर एलएसजी टीम में हुए शामिल

नई दिल्ली
 लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए हैं। राहुल की जगह करुण नायर को आईपीएल के शेष बचे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान राहुल को जांघ में चोट लगी थी।

एलएसजी में राहुल की जगह लेने वाले करुण ने अब तक 76 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम पर 1496 रन हैं। वह 50 लाख रुपये में एलएसजी में शामिल होंगे।

बता दें कि लखनऊ की टीम आईपीएल अंक तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लखनऊ ने अब तक 10 मैच में खेले हैं, जिसमें से उसे 5 में जीत और 4 में हार मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय