Thursday, October 22nd, 2026

KKR vs RR: रिंकू सिंह ने मैच से पहले ही अपने हथेली पर लिख दिया था अपना स्कोर, राणा रह गए हैरान

 नई दिल्ली
 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेल कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से जीत दिलाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा कि वह पांच साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहे थे। केकेआर ने जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आईपीएल 2022 में पांच मैचों की हार का सिलसिला खत्म करके कोलकाता ने ये जीत अपनी झोली में डाली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि रिंकू ने मैच के बाद अपने बयान से सबको हैरान कर दिया। रिंकू ने कहा कि मैच शुरू होने से पहले उनको यह महसूस हुआ कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने मैच शुरू होने से पहले अपना स्कोर अपनी हथेली पर लिखा था। राणा और रिंकू के बीच हुई बातचीत को केकेआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

 

 

#रिंकू सिंह

Source : Agency

पाठको की राय