Thursday, October 22nd, 2026

कीवी कप्तान केन विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े 

नई दिल्ली
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरूआत होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल 2021 के पहले भाग को अनिश्चितकाल के लिए रद्द करना पड़ा था। इसके बाद बीसीसीआई ने बचे हुए आईपीएल मैचों को इंग्लैंड दौरे के बाद कराने का फैसला लिया था। आईपीएल-14 के दूसरे चरण की शुरूआत 19 सितंबर को होगी। दुनिया के सबसे बड़ी लीग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यदि इस आईपीएल की बात करें तो मौजूदा वक्त में ये लीग रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। कुछ टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर हैं तो कुछ टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि टीमें इस चरण में किस अंदाज में खेलेंगी। आईपीएल शुरू होने से पहले ऑरेंज आर्मी के नाम से मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन जुड़ गए हैं। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियम्सन का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, 'स्वागतम केन मामा।' विदेशी खिलाड़ियों और आईपीएल का नाता किसी से छिपा नहीं है। दुनियाभर के कई विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल को काफी पसंद किया है, इसका एक कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी और फैन्स का प्यार भी है। कई विदेशी खिलाड़ियों को भारत में खूब प्यार मिलता है। केन भी उनमें से एक हैं। हैदराबाद फ्रेंचाइजी के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस आईपीएल की बात करें तो डेविड वार्नर की खराब फॉर्म के बाद केन विलियम्सन को टीम की कमान सौंपी गई थी, उस समय इस टीम की खूब आलोचना भी हुई थी। विलियम्सन और वार्नर दोनों ने ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। 2016 में वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद आईपीएल चैंपियन बनी थी। जबकि 2019 के आईपीएल में केन विलियम्सन इस टीम के कप्तान थे, तब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से हैदराबाद फाइनल हार गई थी। आईपीएल के इस सीजन में भी फैन्स केन की बैटिंग देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे। 19 सितंबर से आईपीएल के बाकी बचे 31 मैच खेलेंगे जाएंगे। सभी मैच, यूएई, अबु धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।

 

#Kiwi captain

Source : Agency

पाठको की राय