Sunday, October 25th, 2026

किरण कौशल ने संचालक खाद्य का कार्यभार किया ग्रहण


रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। श्रीमती कौशल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद वे मार्कफेड कार्यालय में प्रबंध संचालक, मार्कफेड का पदभार ग्रहण किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय