Wednesday, October 21st, 2026

किन्नर मधुबाई रायगढ़ से लड़ेंगी चुनाव

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मधुबाई किन्नर को रायगढ़ विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस जोगी ने चुनावी मैदान में उतारा है। मधुबाई किन्नर साल 2014 के नगर निगम चुनाव में एकतरफा जीत हासिल कर महापौर बनी थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मधुबाई भाजपा-कांग्रेस दोनों को टक्कर दे सकती हैं। मधुबाई चौहान किन्नर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें रायपुर दक्षिण से एड. मेोनिका और भिलाई नगर से भूषण नादिया, कोरबा से धनंजय चंद्रा, तखतपुर से मोहन मिश्रा. भाटापारा से केडी टडन आदि नाम शामिल हैं। बीएसपी ने पहली सूची में 9, दूसरी में 17 और तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों की नाम को घोषणा की है। चौथी सूची में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं पांचवीं सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस तरह से पार्टी ने कुल 58 उम्मीदवारों को सियासी रण में उतार चुकी है। चंदपुर विधानसभा सीट से लाल साय खूटे को मौका दिया गया है।

 

#Kinnar Madhubai

Source : Agency

पाठको की राय