शौच के लिए घर से निकली बच्ची का किया अपहरण
कराय परसुराय (नालंदा)
नालंदा के स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। बुधवार की शाम में दरिंदों ने शौच के लिए निकली आठ साल की नाबालिग का अपहरण कर लिया। गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गुरुवार की सुबह बच्ची की निर्वस्त्र लाश फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर पेट्रोप पंप के पास से बरामद की गयी।
इस विभत्स घटना से गुस्साये लोगों ने रेल मार्ग के साथ ही फतुहा-हिलसा सड़क को भी जाम कर दिया। सड़क पर आग जलायी। जमकर पुलिस विरोधी नारे लगाये। ग्रामीण अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब छह घंटे बाद जाम हटाया। बाद में अपराधियों की पहचान के लिए खोजी कुत्ता भी लाया गया।

पाठको की राय