Wednesday, October 21st, 2026

सारंगपुर से बालक का अपहरण आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल । 
राजगढ़ जिले के सारंगपुर शहर से बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 उल्लेखनीय है कि  विगत  13 नवंबर 2022 को  सारंगपुर के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत कराई थी कि मेरे चाचा के 16 वर्षीय  लड़के  को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।
 उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने  अपराध क्रमांक 656/22 धारा 363 पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की ।
   इस बारे में पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की । इसी दौरान खुफिया सूत्रों से पता चला कि अपहरण किए गए बालक को अहमदाबाद ले जाया गया है।   इस  सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार टीम गठित कर अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया ।
पुलिस टीम ने  09 फरवरी  23 को अहमदाबाद गुजरात में  बालक को खोज लिया और आरोपी को भी पकड़ा।
                इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय , उपनिरीक्षक अंकुर चौबे, सहायक उप निरीक्षक  अनिल सिसोदिया, आरक्षक अरशद अली, आरक्षक आशीष सेन  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
पुलिस टीम की सक्रियता से बालक को सकुशल वापस लाया गया और  आरोपी को भी पकड़ा गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय