Friday, October 23rd, 2026

राहगीरों को बांटीं गई खिचड़ी

भोपाल
राम नवमी पर राजधानी में भक्ति और धर्ममय माहौल रहा। जगह-जगह पूजा अर्चना, हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के नार्थ टी टी नगर स्थित बाणगंगा में श्रद्धालुओं ने राहगीरों को खिचड़ी की प्रसादी वितरित की।

खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस पास कालोनी के लोग भी मौजूद रहे। साथ ही सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि के अंतिम दिन प्रसाद का वितरण किया जाता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय