खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' फर्स्ट लुक रिलीज
बिहार
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। फर्स्ट लुक में वह पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनके माथे का तेज हर किसी को बार बार ये पोस्टर देखने के लिए आकर्षित कर रहा है। फिल्म के लुक में खेसारी लाल यादव ने मंदिर का घंटा अपने हाथ में खींचे हुए हैं जो यह प्रदर्शित करता है कि फिल्म एक्शन से भी भरपूर होने वाली है।
एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म 'रंग दे बसंती' के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने कहा कि इस फिल्म की यूएसपी इसकी बेजोड़ कहानी है जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करेगी। मेकर्स ने बताया कि वह फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी जल्द ही अनाउंस करेंगे।
नए चेहरे होंगे लॉन्च
'रंग दे बसंती' के मेकर्स फिल्म से रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव इंट्रोड्यूस हो रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है यह जब फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को भी महसूस होगा।
'रंग दे बसंती' की शूटिंग कहां हुई है
'रंग दे बसंती' फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर, आजमगढ़, अयोध्या और मुंबई में शूटिंग की है। फिल्म के लोकेशन कहानी के अनुसार हैं, जो फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने वाली है। फिल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी।
'रंग दे बसंती' की कास्ट
'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के साथ राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म की अन्य डिटेल
फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव अरविंद तिवारी राकेश निराला दो कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा,हिमान्शु झुनझुनवाला हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है।

पाठको की राय