Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कृषि विभाग द्वारा खरीफ कृषि पखवाड़ा का आयोजन 19 मई तक

जगदलपुर

कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओ के प्रचार-प्रसार हेतु 19 मई तक ग्राम स्तर पर खरीफ कृषि पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यत: राजस्व एवं वनाधिकार पट्टाधारी कृषकों के लिए नवीन केसीसी निर्माण, लैम्पसों में भण्डारित बीज, खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट के उठाव हेतु प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजनान्तर्गत कृषकों का ई-केवाईसी, आधार व लैंड सींडिग, गोठानो में गोबर खरीदी की मोबाईल एप में नियमित एंट्री, परिचालन चर्चा, प्रशिक्षण एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं रख-रखाव, खरीफ वर्ष 2023 में प्रदर्शन मिनीकिट बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन व अनुमोदन, राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत कृषकों का चयन व सत्यापन, लघु धान्य फसलों को बढावा देने हेतु प्रचार-प्रसार, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत अऋणी कृषकों के प्रकरण तैयार करने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओ का प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय