Sunday, October 25th, 2026

खरगोन हिंसा: SP पर तानी थी तलवार, एक महीने बाद आरोपी इकबाल गिरफ्तार

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी की जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में उपद्रवियों ने आगजनी और पथराव किया था। इस उपद्रव को कंट्रोल करने गए खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर भी उपद्रवी ने हमला कर दिया था। एसपी पर गोली चलाने वाला शख्स मोहसिन पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस अधीक्षक पर तलवार तानने वाला इरफान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। घटना के बाद से आरोपी इरफान फरार था। पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाकर उसे दबोच लिया। अब  पुलिस ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया है। इरफान की गिरफ्तारी में पुलिस को एक महीने का वक्त लग गया।

खरगोन में रामनवमी की जुलूस में पथराव, आगजनी और हिंसा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी के सामने भीड़ पर तलवार लहरा कर आतंक फैलाने वाले फरार आरोपी इरफान को कोतवाली पुलिस ने 30 दिन के बाद गिरफ्तार किया। हिंसा के समय एक पक्ष पर तलवार लहरा कर भाग रहे आरोपी इरफान का जब एसपी चौधरी पिछा करने भागे थे इस दौरान आरोपी  मोहसिन उर्फ वसीम ने पिस्टल से गोली मारकर एसपी को घायल कर दिया था। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया की हिंसा के दौरान तलवार लहराने वाले आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया है। पुलिस फरार उपद्रवियों की लगातार धरपकड कर रही है। बता दें कि पुलिस ने अब तक 185 लोगों को खरगोन में दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया है। हाल ही में खरगोन हिंसा के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। खरगोन पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10- 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

 

 

#Khargone Violence

Source : Agency

पाठको की राय