Saturday, October 24th, 2026

खरगोन हिंसा: दंगाइयों में शामिल मोहसिन ,नवाज पर लगी रासुका; 153 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अबतक 63 केस दर्ज

खरगोन।

मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने दो दंगाइयों पर रासुका (एनएसए) की बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मोहसिन उर्फ नाटी और नवाज पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं इस हिंसा को लेकर अब तक 63 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमे 153 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसबीच खरगोन की जिंदगी को पटरी पर लाने और सामान्य हालात बनाने के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है। बुधवार को कर्फ्यू में  प्रशासन ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक 6 घंटे की छूट भी दी है।

कुछ आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई
प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया खरगोन में शांति व्यवस्था को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उपद्रव करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आज दो आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। अब तक 153 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुछ लोगों पर जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है।' काशवानी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाने और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

 

#खरगोन हिंसा:

Source : Agency

पाठको की राय