Saturday, October 24th, 2026

खरगोन बन रहा म.प्र. का पूर्ण स्मार्ट मीटर वाला दूसरा शहर

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कंपनी क्षेत्र के खरगोन शहर में स्मार्ट मीटरीकरण तेजी से चल रहा है। एक माह में खरगोन शहर शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला शहर हो जाएगा। खरगोन में 44 हजार बिजली उपभोक्ता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक  अमित तोमर ने बताया कि महू शहर मध्यप्रदेश का पहला स्मार्ट मीटरीकृत शहर पहले ही घोषित हो चुका है। संभागीय मुख्यालय, जिला मुख्यालय के अलावा अब अन्य नगरीय क्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

 

 

#स्मार्ट मीटर

Source : Agency

पाठको की राय