Sunday, October 25th, 2026

खडगे का 13 को जांजगीर आना तय, राहुल का फिलहाल नहीं


रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि खडगे 13 अगस्त को जांजगीर आ रहे हैं। वे रायपुर आकर वहां जाएंगे। जांजगीर में अजजा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विस्तृत कार्यक्रम एक दो दिन में जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था लेकिन अब तक दौरे की सहमति नहीं मिली है।

 

Source : Agency

पाठको की राय