Monday, October 19th, 2026

महू में बसंत पंचमी पर खंडेलवाल समाज ने निकाली प्रभात फेरी

महू
 महू में खंडेलवाल समाज द्वारा वाग्देवी सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई ।शहर के प्रमुख मार्गो छोटा बाजार मेन  स्ट्रीट सांघी स्ट्रीट से होती हुई यह प्रभात फेरी खंडेलवाल धर्मशाला पर आरती के पश्चात समाप्त हुई ।प्रभात फेरी में युवा माता सरस्वती के चित्र को पालकी में रखकर कंधे पर उठाकर चल रहे थे।  इस प्रभात फेरी में राजीव खंडेलवाल ,अजय धमानी,  गोपाल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पीले वस्त्र पहनकर उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय