खाखरा चाट, खट्टा-मीठा गुजराती स्नैक
खाखरा चाट, गुजराती स्नैक है। ये गेहूं के खाखरा से बनाई जाती है, जिसके ऊपर सब्जियां डाली जाती हैं। यह स्नैक्स खाने में टेस्टी, हेल्दी और बनाने में ईजी है। गेंहू से बना खाखरा पौष्टिक होता है, इसमें नाम मात्र की कैलोरी होती है, जिसे डायबिटीक भी बेझिझक होकर खा सकते हैं। यह एक लोकप्रिय गुजराती नाश्ता है, जिसे ईवनिंग में चाय के साथ परोसा जाता है।अगर आप भी स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फटाफट खाखरा चाट बनाकर खा सकते है।
हेल्दी खाखरा चाट की सामग्री
2-4 खाखरा शीट्स 1-2 उबले,
कटे हुए आलू 1 टमाटर
कटा हुआ 1 प्याज
कटा हुआ आधा कप सेव
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
3 टेबलस्पून ताजा नींबू का रस
3 टेबलस्पून हरी चटनी
3 टेबलस्पून इमली चटनी (इमली 4)
5 टेबल स्पून अनार के दाने
ताजी कटी हुई धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार
हेल्दी खाखरा चाट कैसे बनाएं
1. खाखरा शीट को एक प्लेट में रखें।
2. इसके ऊपर हरी चटनी और इमली की चटनी फैलाएं।
3. कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबले हुए आलू, हरा धनिया समान रूप से डालें। 4. थोड़ा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर छिड़कें और नमक।
5. ऊपर से सेव और ताजा हरा धनिया डालें।
6. अब इस पर ताजा नींबू का रस निचोड़ें।
7. इसे जल्दी से परोसें, इससे पहले कि यह रस के साथ गीला हो जाए।

पाठको की राय