Sunday, October 25th, 2026

34 साल बाद सेवानिवृत्त हुए खेतान

रायपुर
छत्तीसगढ़ कैडर के सबसे वरिष्ठ आईएएस और राजस्व मंडल के अध्यक्ष चितरंजन कुमार खेतान शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। 34 वर्ष की लंबी लोक सेवा के बाद नौकरशाही से विदा ले रहे खेतान को लेने उनका परिवार उनके कार्यालय पहुंच जिनमें पत्नी और दो बेटियां शामिल थीं। खेतान ने ट्वीट करके यह जानकारी द कि मेरी सर्विस के अंतिम दिन विनीता, अंतरा और अनुष्का मुझे लेने कार्यालय पहुंचीं। खेतान के सेवानृवित्त होते ही सरकार ने आइएएस उमेश अग्रवाल को राजस्व मंडल का सदस्य बना दिया है। 2004 बैच के आइएएस अग्रवाल फिलहाल सचिव गृह विभाग थे।

ट्वीट करते हुए खेतान ने कहा कि 34 साल की सेवा में गरिमा और सिद्धांत कायम रखने की कोशिश की। आमजन व लोकसेवा की कोशिश की। गलतियां हुई लेकिन प्रयास ईमानदारी से किया। सबका धन्यवाद। किसी से गिला नहीं। एक नई पारी की शुरूआत करूंगा। ईश्वर साथ है और परिवार भी।

बता दें कि 1987 बैच के आइएएस खेतान राज्य कैडर के सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। उन्हें मुख्य सचिव के पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सरकार ने उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। खेतान ने अपने प्रशानिक सेवा की शुरूआत अविभाजित मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम के प्रशासक के रूप में की थी। 1995 में वे छतरपुर के कलेक्टर बनाए गए। इसके बाद उन्हें दमोह के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे यहां आ गए। यहां रायपुर जिले के कलेक्टर रहे। उन्हें दो बार जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई।

 

#Khaitan

Source : Agency

पाठको की राय