Tuesday, October 20th, 2026

'KGF 2' कोविड के कारण पोस्‍टपोन

मच अवेटेड फिल्‍म 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' (KGF: Chapter 2) कोविड-19 की वजह से पोस्‍टपोन हो गई है। अब फिल्‍म कब रिलीज होगी, इसका अनाउंसमेंट बाद में होगा। फिल्‍म में अहम किरदार निभा रहीं ऐक्‍ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इंस्‍टाग्राम पर यह खबर फैंस के साथ शेयर की।

रवीना ने वॉरियर फिगर की एक तस्‍वीर शेयर की। इस पर मेसेज लिखा है, 'दैत्‍य तभी आएगा जब हॉल गैंगस्‍टर्स से भरा होगा। आने की नई तारीख जल्‍द अनाउंस होगी। केजीएफ चैप्‍टर 2।' पोस्‍ट शेयर करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, 'मैग्नम ओपस के जल्द ही साक्षी बनें।'

16 जुलाई को रिलीज होनी थी फिल्‍म
कन्‍नड़ स्‍टार यश की यह फिल्‍म पहले 16 जुलाई को स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होनी थी। फिल्‍म 2018 में रिलीज हुई ब्‍लॉकबस्‍टर 'केजीएफ: चैप्‍टर 1' का सीक्‍वल है। यश फैंस को आश्‍वस्‍त कर चुके हैं कि दूसरा पार्ट बड़ा, बेहतर और ऐसा होगा जैसा पहले नहीं हुआ।

ये ऐक्‍टर्स भी आएंगे नजर
डायरेक्‍टर प्रशांथ नील की इस फिल्‍म में यश और रवीना के अलावा संजय दत्‍त, प्रकाशा और श्रीनिधि शेट्टी जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह पीरियड ऐक्‍शन ड्रामा हिंदी, कन्‍नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगा

 

Source : Agency

पाठको की राय