Saturday, October 24th, 2026

कश्मीर में बैंक कर्मी की हत्या की जिम्मेदारी KFF ने ली

   जम्मू

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने गुरुवार को बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने इसकी जिम्मेदारी ली है. इतना ही नहीं KFF ने पत्र जारी कर चेतावनी भी दी है. आतंकी संगठन ने कहा, जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा.

आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने पत्र जारी कर कहा कि ''कुलगाम में हमारे कैडर ने खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन को अंजाम दिया. इसमें एक बैंक कर्मी विजय कुमार की मौत हो गई. कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में जो भी शामिल होगा, उसके साथ यही अंजाम होगा''.

बाहरी लोगों को दी गई धमकी

पत्र में आगे लिखा है, ''जो भी बाहरी लोग इस धोखे में रह रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें यहां स्थायी कर देगी, उनके लिए ये आंख खोलने वाला है. अब बाहरी लोगों को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें इसके लिए जान भी गंवानी पड़ेगी. सोचिए, कहीं देर न हो दाए और अगली बारी तुम्हारी हो''...
 
कश्मीर में बढ़ीं टारगेट किलिंग की घटनाएं

कश्मीर में इन दिनों टारगेट किलिंग की घटनाओं में इजाफा हुआ है. गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक मे तैनात विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही एक हिंदू टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मई में बडगाम में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की उनके दफ्तर में घुसकर हत्या कर दी थी. राहुल भट्ट तहसील में कार्यरत थे.

 

#KFF ने ली

Source : Agency

पाठको की राय