Wednesday, October 21st, 2026

केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी, बोले-हमेशा बड़ा रहेगा संगठन, सरकार हमारे एजेंडे को पूरा कर रही है

लखनऊ
लोकसभा चुनाव-2024 में अनुकूल परिणाम नहीं आने के बाद उत्‍तर प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान पर सोमवार को डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी ने चुप्‍पी तोड़ी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि संगठन, सरकार से बड़ा है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी ने बात करते हुए कहा कि संगठन बड़ा है। संगठन के एजेंडे पर ही सरकारें चुनी जाती हैं लेकिन हमारे लिए गर्व की बात ये है कि सरकार हमारे एजेंडे को पूरा कर रही है। हम सब लोग मिलकर पूरी पार्टी और सरकार 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्‍प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। अधिकारियों की मनमानी को लेकर कुछ पार्टी नेताओं की शिकायत के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि यह हमारे परिवार का विषय है। हम परिवार में मिलकर, बैठकर और बातचीत करके पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

वहीं डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने एक-एक सवाल के जवाब में एक-एक बात कही। यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ एक ही कार में विधानसभा से निकलते समय मीडिया ने उनसे बात की। कैमरे के सामने आते ही उन्‍होंने कहा, 'भारत माता की जय है।' इसके बाद एक-एक सवाल का एक-एक लाइन में जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि यूपी में सब अच्‍छा है। सब ठीक चल रहा है। संगठन हमेशा बड़ा रहेगा। कार्यकर्ता भी बड़ा रहेगा।

 

 

#Bhupendra Chaudhary

Source : Agency

पाठको की राय