केरवा डैम पानी से लबालब, दोपहर 2 नंबर और गेट नंबर-5 को खोला गया
भोपाल
राजधानी भोपाल और आसपास के अंचलों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इससे नदी-तालाबों में जलस्तर बढ़ गया है। राजधानी का केरवा डैम भी पानी से लबालब हो गया और शुक्रवार दोपहर तक इसके आठ में दो गेट खुल गए। वर्तमान में इस डैम में 1672.11 फीट पानी आ चुका है। यही इस डैम का फुल टैंक लेवल है। दोपहर 12.50 बजे गेट नंबर-5 और दोपहर एक बजे दो नंबर का गेट खुल गया। बड़ी संख्या में पर्यटक सुबह से ही डैम घूमने के लिए पहुंचे रहे हैं।
केरवा डैम प्रभारी अशोक सक्सेना के मुताबिक पानी फुल टैंक लेवल पर आते ही गेट खुल जाते है, पानी उतरने पर बंद हो जाएंगे। कैचमेंट एरिया से पानी लगातार आ रहा है। वाटर सप्लाई के लिए डैम का भरना बड़ी अच्छी खबर है। मानसून की शुरुआत से ही केरवा डैम में अन्य जल स्त्रोतों की तुलना में पानी की आमद अधिक हुई है। इधर, पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते बड़े तालाब की लाइफ लाइन कहे जाने वाली कोलांस नदी से भी पानी आना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह तक बड़े तालाब का जल स्तर 1664.50 फीट पर आ गया था। जबकि फुल टैंक लेवल 1666.86 फीट है। इसी तरह भोपाल के बड़े तालाब से जुड़े भदभदा डैम का गेट खुलने के बाद कलियासोत डैम में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। वर्तमान में 1648.95 फीट पानी जमा हो चुका है। लिहाजा 1659 फीट पानी पहुंचने के बाद कलियासोत डैम के 13 शटर डैम के गेट भी खुल जाएंगे। फिलहाल कोलार डैम की क्षमता 1516 फीट है। इसमें अब तक 1499.77 फीट पानी जमा हो चुका है।
कोलार डैम का लेवल भी बढ़ा
पिछले कुछ दिन से जारी बारिश के बाद अन्य जलस्रोतों का लेवल भी बढ़ गया है। बड़ा तालाब में लगभग आधा फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। कोलार डैम की कुल जलभराव क्षमता 1516 फीट है और इसमें अब तक 1501.14 फीट पानी जमा हो चुका है। कलियासोत डैम की जलभराव क्षमता 1659 फीट है और अब तक 1649.32 फीट जमा हो चुका है। कलियासोत डैम के 13 गेट है।

पाठको की राय