Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

केजरीवाल का ऐलान- उत्तराखंड में 'आप' के सीएम उम्मीदवार होंगे कर्नल अजय कोठियाल

देहरादून
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच मंगलवार को आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में पार्टी के सीएम फेस का ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि अजय कोठियाल उत्तराखंड में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि अजय वो शख्स हैं, जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है।
 
दिल्ली सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं, उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी। केजरीवाल ने बताया कि मनीष सिसोदिया ने यहां की जनता से पूछा था, उसके बाद हमने भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अलग अलग तरीकों से राय जानी। जनता ने कहा हमें अजय कोठियाल जैसा देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए।
 

वहीं सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त कर्नल) को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय आम आदमी पार्टी का नहीं है, ये निर्णय उत्तराखंड की जनता का है। जनता ने कहा की अब हमें नेता नहीं चाहिए, अब हमें एक देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए। इधर, पार्टी की ओर से सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद अजय कोठियाल ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है।


देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आज भी अजय कोठियाल अपने शरीर में दुश्मन की दागी हुई 2 गोलियां लेकर घूम रहे हैं।जब उत्तराखंड के नेता देवभूमि को लूट रहे थे, तब कर्नल कोठियाल मां भारती की सेवा में लगे हुए थे। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उनके नाम की घोषणा पर बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तराखंड की जनता के पास एक ईमानदार और देशभक्त फौजी को मुख्यमंत्री बनाने का मौका है। मुझे पूरी उम्मीद है कर्नल कोठियाल उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाएंगे।

 

#कर्नल अजय कोठियाल

Source : Agency

पाठको की राय