Saturday, October 24th, 2026

केजरीवाल ने हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर रोक लगाने के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रूख किया

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर रोक लगाने के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल ने जमानत पर रोक लगाए जाने के बाद देश की सबसे बड़ी अदालत में अपनी याचिका लगाई है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी जिसके बाद अब दिल्ली के सीएम ने शीर्ष न्यायालय का रूख किया है।

 

 

#CM Kejriwal

Source : Agency

पाठको की राय