Monday, October 19th, 2026

Door Knob लगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आजकल हर कोई अपने घर को मार्डन बनाने में लगा रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोग अपने घर को अलग-अलग ढंग से डिज़ाइन करवाते हैं। वास्तु के अनुसार घर को मॉडर्न लुक देने के लिए दीवारों, परदों और इंटीरियर की अन्य चीजों के साथ ही घर के दरवाजों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

तो अगर आप भी इस दीवाली पर घर का पूरा फर्नीचर बनवा रहे हैं या घर के दरवाज़े और कुछ हिस्से बदलने का प्लान कर रहे हैं, तो दरवाजों में लगे 'डोर नॉब्स' को कतई न भूलें। आइए, जानते हैं डोर नॉब्स के बारे में-

डोर नॉब को आप केवल डोर को खोलने और बंद करने के लिए इस्तेमाल में आने वाले महज एक हैंडल नहीं समझें। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखाना चाहिए।

'डोर नॉब्स' अब ऐसे हार्डवेयर के रूप में जाने जाते हैं जो एंट्री गेट से लेकर आपके बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और यहां तक कि आपके बाथरूम तक हर दरवाज़े के लुक में चार चांद लगा सकते हैं। इसके साथ ही ये बाहर से आने वाले लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

इन दिनों बाजार में लॉक वाले डोर नॉब से लेकर बिना लॉक वाले डिजाइन भी उपलब्ध हैं। आप ऐसा कोई डोर नॉब पसंद कर सकते हैं जिसमें इन-बिल्ड लॉक की सुविधा हो।

डोर नॉब का चयन हमेशा डोर कलर व रूम की थीम के अनुसार ही करें। एक तो ये घर को एक अच्छी लुक देता है, और दूसरी और घर में आने वाले मेहमानों पर ये पाॅज़िटिव इफेक्ट डालता है।

नॉब चुनते समय यह ध्यान रखें कि सबसे पहले आपके घर का मैन डोर ही आपके लिविंग और लाइफस्टाइल को दर्शाता है। तो मैन डोर पर थोड़ा बड़ा, शानदार डोर नॉब होना चाहिए।

 

#Door Knob

Source : Agency

पाठको की राय