Saturday, October 24th, 2026

कोरोना के हर पॉजिटिव प्रकरण पर रखें नजर- मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः भेडाघाट में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को वैक्सीनेशन कार्य में लगातार गति बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे शत-प्रतिशत लोगो का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना के हर प्रकरण पर कड़ी नजर रखी जाए। पॉजिटिव प्रकरणों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग के साथ कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी की जाए, ताकि समय पर आवश्यक उपायों को लागू कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों को जन-जागरूकता की गतिविधियाँ लगातार चलाने और नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क करने की बात कहीं।

 

#case of Corona

Source : Agency

पाठको की राय