Tuesday, October 20th, 2026

संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें: कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है। कमलनाथ उपचुनाव के मतदान से एक दिन पूर्व आज केदारनाथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट पर लिखा कि भाजपा को जनादेश पर विश्वास नहीं है, वो धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। यह लोग चुनावी क्षेत्रों में शराब, धन, सामग्री बांटने और लोगों को डराने -धमकाने का काम भी कर रहे हैं। इनकी हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें, इसकी असंवौधानिक गतिविधियों की तत्काल शिकायत दर्ज करवाये और क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। यह चुनाव सच्चाई व झूठ के बीच का है आप सच का साथ दें।

 

Source : Agency

पाठको की राय