खराब मौसम के चलते केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की यात्रा रुकी
उत्तराखंड
उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। दरअसल श्रीनगर में खराब मौसम के बाद पुलिस ने यहां श्रद्धालुओं को एहतियातन आगे जाने से रोक दिया है।
श्रीनगर के एसएचओ रवि सैनी ने बताया कि श्रीनगर में लोगों के रुकने के पर्याप्त तैयारी कीगई है। यात्रियों को यहां किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों से अपील कीगई है कि वह अपनी यात्रा को आगे ना बढ़ाए। एक बार मौसम साफ हो जाए तभी आगे जाएं।
बता दें कि चार धाम की यात्रा के लिए यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन खराब मौसम की वजह से इस यात्रा को फिलहाल के लिए रोकदिया गया है।
शुक्रवार कीसुबह केदारनाथ में बर्फबारी ने हालात और मुश्किल कर दिए। जिसकी वजह से लोगों को आगे जाने से रोक दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि वह रुद्रप्रयाग में ही ठहरें और मौसम के सही होने का इंतजार करें, जिससे उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश की वजह से केदारनाथ का रास्ता और खराब हो गया है।
लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आपात स्थिति के लिए 01364-233727, टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 8958757335 को जारी किया गया है।
9 भाषाओं में चार धाम यात्रा के लिए जारी की गई एडवाइजरी
मौसम विभाग ने देश के तमाम राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि उत्तराखंड मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों से सुरक्षित जगहों पर रुकने की अपील की है. उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लेकर 9 भारीतय भाषाओं (तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी और उड़िया) में एडवाइजरी जारी की है.
शुक्रवार कीसुबह केदारनाथ में बर्फबारी ने हालात और मुश्किल कर दिए। जिसकी वजह से लोगों को आगे जाने से रोक दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद श्रद्धालुओं को आगे भेजा जाएगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि वह रुद्रप्रयाग में ही ठहरें और मौसम के सही होने का इंतजार करें, जिससे उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश की वजह से केदारनाथ का रास्ता और खराब हो गया है।
लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आपात स्थिति के लिए 01364-233727, टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 8958757335 को जारी किया गया है।
बता दें कि निचले इलाकों में बारिश की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर इकट्ठा हो गए हैं, जिसकी वजह से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया है। इसी के चलते लोगों से अपील की जा रही है कि वह चार धाम की यात्रा पर फिलहाल ना जाएं।
#केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा

पाठको की राय