Tuesday, October 20th, 2026

KBC13: 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे लखनऊ के मानस गायकवाड़

मुंबई
टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में इस हफ्ते 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' चल रहा है। जहां बच्चे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करते नजर आ रहे हैं। आज हॉट सीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ बैठे हैं। वह कल के एपिसोड में जीत गए हैं और आज खेल को वह आगे बढाते दिखेंगे। सोनी टीवी के जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि मानस गायकवाड़ एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए हैं। अगर मानस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देते हैं तो वह 'स्टूडेंट्स स्पेशल वीक' में करोड़पति बनाने वाले पहले कंटेस्टेंट होंगे।

लखनऊ के मानस गायकवाड़ 15 साल के हैं और खेल में जिस तरह का उन्होंने प्रदर्शन किया है उससे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित होते दिखाई दे रहे है। प्रोमो में मानस को कहते देखा जा सकता हैं कि वह सिर्फ अपने ही नहीं, पर सारे फ्यूचर इंटरप्रेन्योर की विश पूरी करने का सपना देख रहे हैं।

चिल्ड्रन डे के खास मौके पर केबीसी में 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' चल रहा है। केबीसी में बच्चे प्वाइंट्स के लिए गेम खेल रहे हैं। यह प्वाइंट 18 साल के होने के बाद रुपयों में बदल जाएंगे। वहीं 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' गुरुवार तक ही चलेगा। जिसके बाद शानदार शुक्रवार में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ केबीसी में अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।

 

#KBC

Source : Agency

पाठको की राय