Kawardha Accident News: दो अलग-अलग हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
कवर्धा.
कवर्धा में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल है, जिसे उपचार के लिए रात में ही रायपुर रेफर किया गया है। एक हादसा कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी अनुसार, रात 11 बजे हाईवे स्थित पंजाबी ढाबा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देखने से लगता है कि बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी।
मौके पर डायल 112 की टीम युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इसी प्रकार दूसरे हादसे में बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कवर्धा सिटी कोतवाली छानबीन में लगी हुई है।
चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे कार व कंटेनर में आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। कार में बैठे लोग मंडला से भिलाई की ओर आ रहे थे। वहीं कंटेनर जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे में रुदवेग पिता निखिल कुशवाहा (8) निवासी सुभाष वार्ड, मंडला (एमपी) की मौत हो गई।
घायलों में स्नेहलता पति राजू टीकम (50) निवासी गीदम जिला दंतेवाड़ा, दीपिका कुशवाहा पति निखिल (28), निखिल कुशवाहा पिता हरिशंकर (32), आस्था कुशवाहा पिता हरिशंकर (26) निवासी सुभाष वार्ड मंडला (एमपी), तरुणा हरदहा पिता रवि हरदहा 20 वर्ष निवासी बम्हनी बंजर जिला मंडला (एमपी) शामिल हैं।
चिल्फी से 7 किमी दूर है घटनास्थल
हादसे के बाद मौके पर डायल 112 व चिल्फी थाना पुलिस पहुंची हुई थी। घायलों को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद कई लोगों को रेफर किया गया है। यह घटना स्थल ग्राम चिल्फी से करीब 7 किमी राजाढार के पास एनएच-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग का है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर मोड है। इस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे है।
युवक की मौके पर मौत
इधर दूसरे सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के आगे छोटे रगरा मोड़ के पास हुई है। घटना की सूचना पर पिपरिया पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक का नाम सुखी राम बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पिपरिया पुलिस पहुंची हुई थी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
सड़क हादसे में 120 दिन में 53 की मौत
कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसा बढ़ता जा रहा है। ये सभी हादसे चालक के लापरवाही के कारण हो रहे हैं। चिल्फी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भी चालक की लापरवाही सामने आई है। दूसरी ओर पूरे जिले में एक जनवरी से लेकर 30 अप्रैल यानी 120 दिन के भीतर सड़क हादसे में अब तक 53 लोगों की जान चली गई है। इसमें ज्यादातर लोग मोटर साइकिल सवार थे। इतना ही नहीं सभी मोटर साइकिल सवार हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट नहीं होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
#One youth died#another injured#two separate accidents#Kawardha-Jabalpur National Highway

पाठको की राय