Saturday, October 24th, 2026

जमुई के मथुरापुर पंचायत से कौशल्या देवी बनी मुखिया, कई सीटों के नतीजे घोषित

पटना
जमुई जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए जारी मतगणना से कुछ और परिणाम घोषित गिए गये हैं। सिकन्दरा प्रखंड के मथुरापुर पंचायत में मुखिया पद पर कौशल्या देवी चुनाव जीत गयी हैं। कौशल्या देवी चंदन मिस्त्री की पत्नी हैं। प्रखंड के भुललो पंचायत में मुखिया पद पर सुजीत कुमार ने 118 मतों के अंतर से कब्जा कर लिया है। उधर, गोखुला फतेहपुर पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद पर प्रत्याशी विलाश सिंह ने 500 मतों से जीत दर्ज किया है। पोहे पंचायत के उत्तरी पंचायत समिति के पद पर नैयर खान ने दुबारा जीत दर्ज किया है। उन्होंने 70 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित किया  है। पोहे दक्षिणी से पंचायत समिति के पद पर राजकुमार की पत्नी रेणु देवी जीत गई हैं। ग्राम पंचायत राज कुमार  से पंचायत समिति सदस्य के पद पर राजकुमार विजयी हुए हैं।चुनाव के नतीजे तेजी से आ रहे हैं। इस बीच मतगणना केन्द्रों के पास फूल माला की दुकानें सज गयी हैं। पंचायत चुनाव में पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में आज प्रात: 8 बजे से सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना जारी  है। इन जिलों के 151 पंचायतों के वोटों की गिनती चल रही है। सभी मतगणना केंद्रों पर बाहर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्रों पर काफी गहमागहमी का माहौल है। प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना केंद्र बाहर खड़े हैं। जिन केन्द्रों पर आज मतगणना पूरी नही हो पाएगी वहां सोमवार को भी मतगणना जारी रहेगी।
 

 

#Kaushalya

Source : Agency

पाठको की राय