Tuesday, October 20th, 2026

प्लास्टिक सर्जरी से बदला कटरीना कैफ का चेहरा, फैंस बोले ‘बोटॉक्स क्वीन...’

बॉलीवुड हीरोइनें यंग दिखने के लिए सालों से प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती आ रही हैं। ऐसी कई अदाकाराएं हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई और करोड़ों को दीवाना बना दिया। अदाकारा कटरीना कैफ का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ गया है। कटरीना कैफ ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसके कवरपेज पर उनका चेहरा बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस ने यह बदलाव नोटिस कर लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कटरीना कैफ को प्लास्टिक सर्जरी के लिए ट्रोल करने वाले लोगों ने उन्हें बोटॉक्स क्वीन का तमगा दिया है। एक ट्रोल ने कमेंट करके लुए लिखा है, कटरीना तब शादी करेगी, जब उसे भरोसा हो जाएगा कि अब उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी नहीं हो सकती है। तब तक वो केवल कथित गर्लफ्रेंड ही रहेगी। दूसरे ट्रोल ने कमेंट में लिखा है, यार इसे क्या हो गया... इसने भी बोटॉक्स करा लिया...।

 

Source : Agency

पाठको की राय