Wednesday, October 21st, 2026

कटरीना और विक्की कौशल नहीं हटा पा रहे एक-दूसरे से नजरें

मुंबई

इन दिनों जरा हटके जरा बचके की बॉक्स ऑफिस कामयाबी देख रहे एक्टर विक्की कौशल ने अपना नया पोस्ट पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ पोस्ट किया है, जिसमें वह पत्नी कैटरीना कैफ के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. वहीं इस खूबसूरत तस्वीर पर सेलेब्स ही नहीं फैंस ने भी जमकर कमेंट किया है और अपना प्यार हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है.


विक्की कौशल जो इन दिनों सारा अली खान के साथ जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में बिजी थे उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कटरीना कैफ का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं. वहीं इस तस्वीर के बैकग्राउंड में सनसेट और समुद्र का नजारा साफ नजर आ रहा है. कटरीना की बात करें तो वह नारंगी रंग की समर ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं, जबकि विकी मस्टर्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं.

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक ड्रीम वेडिंग की थी. वहीं इन दिनों वह फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब देते नजर आते हैं, जिनमें कटरीना कैफ का जिक्र होना लाजमी है.

 

Source : Agency

पाठको की राय