Wednesday, October 21st, 2026

Katni Janpad Result : कटनी की इन तीनों जनपदों में BJP ने किया क्लीन स्वीप, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कब्जा

विजयराघवगढ़
ढीमरखेड़ा तथा बड़वारा में BJP ने क्लीन स्वीप करते इन तीनों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिताने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद विजयराघवगढ़ में भाजपा समर्थित श्रीमती सुधा सुनील कोल अध्यक्ष तथा उदयराज सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह बड़वारा जनपद में सुधा घनश्याम जायसवाल ने अध्यक्ष रामसेवक दुबे ने उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में श्रीमती सुनीता सन्तोष दुबे ने अध्यक्ष पद पर तथा श्रीमती दुर्गा पारस पटैल ने उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराकर प्रथम चरण की तीनों जनपदों में कमल खिलाया है।

 

#Katni

Source : Agency

पाठको की राय