Wednesday, October 21st, 2026

Katni Accident : बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गम्भीर

कटनी
कटनी के विजयराघवगढ़ थाना के झिरिया मोड़ समीप बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां पर एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनो काफी दूर तक घिसटत गए. जिसमें एक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए । जिसमें एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिघंपुरा गांव के अमराटोला निवासी हेमलाल केवट ,पुकरू केवट, रामकिशन वर्मा हमेशा की तरह अपने मोटरसाइकिल से मेहगांव काम करने जा रहे थे उसी दौरान झिरीया मोड़ समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने तीनों को रौंद दिया।

इस घटना में हेमलाल केवट की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए .राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयराघवगढ़ भेजा, जहां पर एक की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां उनका उपचार जारी है ।पुलिस ने बस को जप्त करते हुए चालक पर मामला पंजीबद्ध कर फरार चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।

 

#Katni Accident

Source : Agency

पाठको की राय