Saturday, October 24th, 2026

कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या, सीने में लगीं तीन गोलियां 

पटना
बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक खौफनाकर घटना को अंजाम दिया। अज्ञात अपराधियों ने कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को नगर थाना क्षेत्र के संतोषी मंदिर चौक के पास अंजाम दिया गया। घटना का बारे में बताया जा रहा है कि मेयर शिवराज पासवान को उस वक्त गोली मारी गई जब वे एक पंचायती करके वापस अपने घर लौट रहे थे। 

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान देर शाम एक मामले की पंचायती कर बाइक से घर लौट रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे गेट के समीप देर रात पहले से घात लगाए अपराधियों ने शिवराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इनमें तीन गोली उनके सीने में लगी और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। उनके गिरते ही हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। 

 घायल मेयर को फौरन कटिहार मेडिकल कालेज लाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीने में तीन गोलियां लगने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। बताया जाता है कि बाइक से पहुंचे चार हमलावरों ने उनके पास आकर घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान लगभग 3 महीने पहले वे मेयर बने थे। शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे। पहला देश: 60 साल से ऊपर के लोगों को इजरायल में लग रही वैक्सीन की तीसरी डोज पुलिस के प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मेयर की हत्या की सूचना मिलते ही मेडिकल कालेज में समर्थकों और उनके जानने वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस फिलहाल नाकाबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

 

#गोली मारकर हत्या

Source : Agency

पाठको की राय