Friday, October 23rd, 2026

संस्कृति विभाग द्वारा कथा अंबेडकर का आयोजन 13 अप्रैल को

 भोपाल

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित वर्चुअल कार्यक्रम 'कथा अंबेडकर' का आयोजन 13 अप्रैल को सांय 5:30 बजे गूगल मीट पर किया जाएगा। पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उद्बोधन कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देंगी।

'कथा अम्बेडकर' कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों पर अपना व्यक्तत्व देंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागी होने एवं जीवंत संवाद करने के लिए इच्छुक व्यक्ति गूगल मीट की लिंक https://meet.google.com/ के माध्यम से वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी को गूगल प्ले स्टोर से Google meet app डाउनलोड करना होगा। लिंक पर press करके मीटिंग से सीधे जुड़ सकते हैं।

व्याख्यान के पश्चात चैट बॉक्स पर लिखकर सीधे संवाद स्थापित कर प्रश्नोत्तर में शामिल हुआ जा सकता है। सम्पूर्ण उद्बोधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण संस्कृति विभाग की वेबसाइट, फेसबुक पेज व यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

 

#कथा अंबेडकर

Source : Agency

पाठको की राय