Tuesday, October 20th, 2026

कश्मीरा शाह ने रेड बिकिनी बेहद बोल्ड फोटो की शेयर

बीते दिनों बिग बॉस 14 के चलते सुर्खियों में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह  इन दिनों अपने बोल्ड अवतार के चलते चर्चा में हैं. जब से उन्होंने अपना वजन कम किया है, तब से लगातार अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं. इस बीच कश्मीरा शाह ने रेड बिकिनी  में अपनी एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने ट्रोल्स की जमकर क्लास ली है. एक्ट्रेस की इस फोटो पर अंकिता लोखंडे ने भी कमेंट किया है और उनकी तारीफ की है.

कश्मीरा शाह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मेरे पास पहले से ही काफी आलोचक हैं. लेकिन, मुझे जिसकी आवाज सबसे तेज सुनाई देती है, वह मेरी खुद की है. मैं अपनी खुद की चीयरलीडर हूं. इसलिए आगे बढ़ें और एक फील्ड डे ट्रोलिंग करें. आखिरकार आपको भी अपने जीवन से प्यार करने के लिए कुछ चाहिए.' एक्ट्रेस का ट्रोल्स को जवाब देने का यह तरीका उनके फैंस और दोस्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

इस फोटो के जरिए कश्मीरा ने अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. जो कि उनके फैंस को खूब पसंद आया. एक्ट्रेस के फैन कमेंट करते हुए उनका भरपूर समर्थन कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुना रहे हैं. फोटो में कश्मीरा रेड कलर की बिकिनी के ऊपर शर्ट पहनकर बैड पर बैठ के पोज देती नजर आ रही हैं.


फोटो पर कमेंट करते हुए अंकिता लोखंडे लिखती हैं- 'बहुत, बहुत, बहुत ही प्रेरणात्मक कश्मीरा. काश मेरे पास भी तुम्हारी जैसी बॉडी होती.' दरअसल, यह फोटो शेयर करते हुए कश्मीरा ने बताया है कि अक्सर उन्हें उनकी तस्वीरों पर कमेंट के जरिए ट्रोल किया जाता है. और इन्हीं ट्रोल्स को जवाब देने के लिए कश्मीरा ने अपनी ये बोल्ड फोटो शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कश्मीरा की फोटो पर प्रतिक्रिया दी है.

 

Source : Agency

पाठको की राय