Wednesday, October 21st, 2026

कश्मीर:शोपियां में एनकाउंटर एक आतंकवादी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

 श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि एनकाउंटर सुबह-सुबह शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में हुआ। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 2 जवान भी शहीद हो गए. एनकाउंटर शोपियां के जेनपोरा के चेरमर्ग गांव में हुआ है. सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

इससे पहले श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया था। ये दहशतगर्द टेरर आउटफिट LeT/TRF से जुड़े हुए थे। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई थी। वह हसनपोरा अनंतनाग में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में शामिल था। इनके पास से 2 पिस्तौल सहित दूसरी आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई थी।

सर्च ऑपरेशन में ली जा रही ड्रोन की मदद

पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से निपटने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. अब एनकाउंटर के दौरान आतंकियों की सटीक पोजिशन का पता लगाने और सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे आतंकियों की तरफ से होने वाली फायरिंग से नुकसान की आशंका बेहद कम हो जाक है. शनिवार को हुए एनकाउंटर के दौरान भी सुरक्षाबल ड्रोन कैमरे की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आए.

 

#शोपियां में सुबह-सुबह एनकाउंटर

Source : Agency

पाठको की राय