Tuesday, October 20th, 2026

कार्तिक आर्यन ने रिलेशनश‍िप स्‍टेटस पर तोड़ी चुप्‍पी

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान कभी एक-दूसरे को डेट करते थे। इस बात पर 'कॉफी विद करण' में मुहर लग चुकी है। जान्‍हवी कपूर के साथ आई सारा अली खान ने दबे हुए शब्‍दों में ही सही कार्तिक संग डेटिंग की बात पर हामी भरी थी। इस बीच सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। दोनों को पिछले दिनों साथ में डिनर करते हुए स्‍पॉट किया गया। बताया यही जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के बाद अब सारा अली खान को टीम इंडिया के ओपनर बैट्समैन शुभमन गिल में नया हमदम मिला है। लेकिन कार्तिक आर्यन का क्‍या? जी हां, एक हालिया इंटरव्‍यू में कार्तिक आर्यन ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि वह बीते सवा साल से सिंगल हैं।

Sara Ali Khan और कार्तिक आर्यन साल 2020 में रिलीज फिल्‍म 'लव आजकल 2' में साथ नजर आए थे। उन दिनों दोनों के डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। अब अगर क्रोनोलॉजी पर गौर करें तो Kartik Aaryan ने साफ कर दिया है कि सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद वह किसी और के साथ रिलेशन में नहीं रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने 'फिल्‍म कंपेनियन' को दिए इंटरव्‍यू में अपनी लव लाइफ की टाइमलाइन दे दी है। उन्‍होंने पहले कहा कि वह सवा साल से सिंगल हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि वह इतने सटीक तरीके से समय बता रहे हैं, तो कार्तिक ने हंसते हुए बात पलटी और कहा कि असल में वह एक साल से सिंगल हैं।

'मैं सिंगल हूं, बाकी मुझे कुछ नहीं पता'
दरअसल, कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्‍या वह पुराने इंटरव्‍यूज में रिलेशनश‍िप स्‍टेटस को लेकर झूठ बोलते आए हैं कि वह अपने 'काम से प्‍यार' करते हैं? उन्‍होंने जवाब देते हुए पहले तो अपने पुराने अफेयर्स पर कुछ भी कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। लेकिन फिर यह कहा कि वह निश्‍च‍ित रूप से अभी पूरी तरह सिंगल हैं। कार्तिक के सामने कॉफी विद करण का जिक्र किया गया, तो आगे उन्‍होंने कहा, 'मैं पिछले सवा साल से सिंगल हूं। बाकी मुझे कुछ नहीं पता।' कार्तिक से इंटरव्‍यू में अगला सवाल था कि वह इतने सटीक तरीके से 1.25 साल का वक्‍त बता रहे हैं? इस पर 'भूल भुलैया 2' एक्‍टर ने पहले तो कुछ नहीं कहा और मुस्‍कुराने लगे। लेकिन फिर उन्‍होंने अपना बयान बदल दिया और कहा, 'मैं पिछले 1 साल से सिंगल हूं। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा कि मैं धीरे-धीरे समय कम करना चाह रहा हूं, यह बस इसलिए कि कोई सटीक तारीख तो है नहीं इसकी।' कार्तिक आर्यन इस इंटरव्‍यू के दौरान वहां मौजूद दर्शकों से भी बात कर रहे थे। इस दौरान कार्तिक ने खुलासा किया कि उनके मोबाइल का लास्‍ट डाइल नंबर उनकी मां का है।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने 2020 में फिल्‍म 'लव आज कल 2' की रिलीज के फौरन बाद ब्रेकअप कर लिया था। तब रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया था कि सारा की मां अमृता सिंह इस रिश्‍ते को लेकर खुश नहीं थीं। वह नहीं चाहती थीं कि सारा करियर के इस दौर में किसी स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर को डेट करे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया। वैसे, दोनों ने कभी अफेयर की बात को भी स्‍वीकार नहीं किया था। लेकिन पिछले दिनों जब 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान और जान्‍हवी कपूर पहुंची थीं, तब करण जौहर ने साफ शब्‍दों ने सारा से कहा कि कार्तिक आर्यन को वह डेट कर रही थीं और अब ब्रेकअप हो चुका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय