Saturday, October 24th, 2026

कर्नाटक के नए सीएम का ऐलान हो सकता है मंगलवार को, गुरुवार को शपथग्रहण- सूत्र

बेंगलुरु
कर्नाटक में अगला सीएम कौन होगा, इस पर फैसले के लिए बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और जितेंद्र सिंह व दीपक बाबरिया मौजूद हैं। इनके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया भी बैठक में शामिल हैं। दोनों सीएम रेस के सबसे प्रबल दावेदार हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

कर्नाटक में सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों प्रबल दावेदार हैं। यह बैठक बेंगलुरु के होटल शांगरी-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आज सीएलपी मीटिंग होगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद हाईकमान सीएम का नाम घोषित करने में समय लेगा।'

 

#Karnataka new CM

Source : Agency

पाठको की राय