Sunday, October 25th, 2026

कोविड -19 से मरने वाले परिवार को 1 लाख रुपये देगी कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु
 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले उन सभी परिवारों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की, जिन्होंने कोविड -19 के कारण कमाई करने वाले वयस्क सदस्यों को खो दिया है। येदियुरप्पा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। येदियुप्पा ने कहा कि महामारी के कारण राज्य में कई परिवार संकट में हैं। उन्होंने कहा, इसे ध्यान में रखते हुए, हमने अपने वयस्क सदस्यों को खोने वाले प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक लाख रुपये देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैकेज का लाभ लगभग 25,000 से 30,000 परिवारों तक पहुंचेगा और इस पहल से राज्य के खजाने पर 250 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

#कर्नाटक सरकार

Source : Agency

पाठको की राय