Saturday, October 24th, 2026

आज शाम वोटिंग खत्म होते ही जारी होंगे कर्नाटक के एग्जिट पोल

 नईदिल्ली

 कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद एग्जिट पोल जारी होंगे। एग्जिट पोल से एक अंदाजा लगेगा कि कर्नाटक में अगली सरकार किसकी बन सकती है। वहीं मतगणना 13 मई, शनिवार को होगी।

कर्नाटक में इस बार भी भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला है। सत्ता में भाजपा है और कांग्रेस उम्मीद लगाए बैठी है कि हर पांच साल में होने वाली सत्ता की अदला-बदली जारी रहेगी।

पिछला चुनाव साल 2018 में हुआ था। तब 222 सीटों पर चुनाव हुआ था। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनी ली थी। एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

साल 2018 में भाजपा ने 222 में से 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 और जेडीएस को 37 सीट मिली थी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय