Sunday, October 25th, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा- असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करे पुलिस

बेंगलुरु
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि पुलिस को असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करना चाहिए, ताकि ऐसे तत्व अपराध करनेे से डरें। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि कुछ पुलिसकर्मियों को यह भी नहीं पता कि ई-बीट सिस्टम लागू है।

सिद्धारमैया ने यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन के बाद राज्य पुलिस से सवाल किया कि आपको बंदूकें क्यों दी जाती हैं? उपद्रवी इससे क्यों नहीं डरते? उन्होंने इस अवसर पर एक नया सॉफ्टवेयर भी जारी किया। सीएम नेे कहा कि संबंधित थानों के अधिकारियों को पता होता है कि उपद्रवी तत्व व नशे के कारोबारी कौन हैं, तो उन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रहा है।

उन्होंने पिछले एक साल में राज्य में सांप्रदायिक दंगों के बिना कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्री परमेश्वर और कर्नाटक पुलिस को बधाई दी। सीएम ने पुलिस मैनुअल के अनुसार प्रत्येक एसपी-डीसीपी-आईजी को अपने अधिकार क्षेत्र के थानों के निरीक्षण का निर्देश दिया।

 

#Chief Minister Siddaramaiah

Source : Agency

पाठको की राय