Tuesday, October 20th, 2026

कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के लिए केएससीए को 50 एकड़ भूमि सौंपी

तुमकुरु (कर्नाटक).
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए सोमवार को तुमकुरु में 50 एकड़ जमीन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सौंपी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए परियोजना की क्षमता पर जोर दिया।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। यह पहल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और समग्र विकास में योगदान देगी।’’ उन्होंने केएससीए से क्रिकेट प्रेमियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया।

सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि मैसुरु में इसी तरह की एक और परियोजना के लिए भी भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक क्रिकेट राज्य संघ ने मैसुरु में एक स्टेडियम के लिए भूमि की मांग की है। हम इस मांग को भी पूरा करेंगे।’’ गृह मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जी परमेश्वर समेत अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

#Chief Minister Siddaramaiah

Source : Agency

पाठको की राय