Sunday, October 25th, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की शरद पवार से मुलाकात

बेंगलुरू
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मुलाकात की। कर्नाटक के नवनियुक्‍त सीएम बोम्मई और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज सीएम आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जल बंटवारे के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ के मामलों में आपसी सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने दोनों राज्यों (कर्नाटक और महाराष्ट्र) के बीच अंतरराज्यीय जल मुद्दों और नदी जल बंटवारे पर विस्तृत चर्चा पर जल्द ही एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा करने का फैसला किया।

 

#बसवराज बोम्मई

Source : Agency

पाठको की राय