Tuesday, October 20th, 2026

करीना कपूर का बेडरूम सीक्रेट हुआ लीक

मुंबई

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की केमस्ट्री काफी फेमस है। सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पावरफुल कपल माने जाते हैं। हाल ही में कपल अपने फैमिली के साथ अंबानी परिवार की शादी में शामिल हुए थे। वह पर कॉपल ने काफी मस्ती भी की थी। इसी दौरान करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू का बेडरूम वाला किस्सा सोशल मीडिया पर खूब चर्चे में बना हुआ है।

मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था की उन्हें सोने से पहले कौन सी 3 चीजें बेड रूम में पसंद हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि मुझे बिस्तर पर तीन चीजें चाहिए, शराब की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान। करीना का ये जवाब सुनकर मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। इतना ही नहीं करीना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि इससे बेहतर जवाब और कोई नहीं हो सकता। मुझे इसके लिए पुरस्कार मिलना चाहिए। आपको बता दें कि बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी रचाई थी। करीना कपूर और सैफ अली खान को शादी के बंधंन में बंधे हुए 12 साल हो गए है। अब यह दोनों दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं।

 

#मुंबई#Kareena Kapoor#Saif Ali Khan

Source : Agency

पाठको की राय