Tuesday, October 20th, 2026

करीना कपूर-अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

मुंबई
भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेज के बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। जांच के नतीजे आने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीते दिनों करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ करण जौहर के घर भी पार्टी में गई थीं। फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर करण के घर पर सेलिब्रेशन था। वहीं अमृता ने मलाइका, करिश्मा, मसाबा, रिया कपूर सहित अपनी कई दोस्तों के साथ प्री-क्रिसमस पार्टी की थी। उनके संपर्क में आए सभी लोग अहतियातन खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। बीएमसी ने सभी को टेस्ट करवाने के लिए कहा है।

इस बीच कई लोगों के साथ कर चुकी पार्टी
करीना कपूर कोरोना की पहली और दूसरी वेब के दौरान घर के अंदर ही रही थीं। इस बीच उनके बेटे जे का जन्म भी हुआ। डिलीवरी के बाद करीना ने फिर से काम पर वापसी की और वह पार्टीज में भी देखी गईं। अमृता और मलाइका करीना की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। गर्ल गैंग अक्सर मिलकर पार्टी करता है। 9 दिसंबर को अनिल कपूर की बेटी रिया के घर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी। आज 13 दिंसबर को अमृता और करीना के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक, बीएमसी ने दोनों को कोरोना होने की पुष्टि की है। वहीं उनके संपर्क में आए सभी लोगों को RTPCR टेस्ट करवाने को भी कहा है।

 

 

#kareena kapoor

Source : Agency

पाठको की राय