Sunday, October 25th, 2026

कर्बला कमेटी ने धर्म गुरुओं और प्रशासनिक अफसरों का किया सम्मान

भिलाई

मुहर्रम कर्बला कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कंट्रोल रूम कोतवाली में रखा गया। जिसमें सभी समाज के धर्म गुरूओ और प्रशासनिक अधिकारियों का कर्बला कमेटी के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह मुहर्रम के दस दिन का आयोजन और जुलूस निर्वघ्न संपन्न होने पर आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्व, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर और छावनी टीआई मोनिका पांडेय उपस्थित थे।

इस आयोजन का मकसद आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखना था। आयोजन में मोहर्रम कर्बला कमेटी से सदर पीरजाह शेख,सरपरस्त विरेन्द्र सतपथी, मनसुर इमदादी वाला, गुलाम सैलानी, मुनसफ अली,मोहम्मद ताहिर, आसिफ अली, गुलाम सिद्दिकी, डॉ उमर अंसारी,जाफर खान,सैय्यद सिराज, गुलाम उस्मानी, सलामुद्दीन, बरकत अली,नबी गुलाम, मो, नईम मो, अफजल हज?त अली, जिया उल हक और चांद खान सहित सभी लोग मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय