Tuesday, October 20th, 2026

सतना के रहने वाले कर्णवीर सिंह राजपूत आतंकियों से लड़ते कश्मीर में हुए शहीद

सतना
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लगातार सेना का आपरेशन जारी है। बुधवार को कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान जख्मी जो गए और एक बलिदानी हो गया। बलिदानी जवान मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले कर्णवीर सिंह राजपूत थे। यह जानकारी जैसे ही सतना में उनके स्वजनों और पहचानने वाले लोगों को पता चली तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

#कश्मीर में हुए शहीद

Source : Agency

पाठको की राय